बलरामपुर

भाजपा किसान मोर्चा व युवा मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
14-Feb-2026 11:01 PM
भाजपा किसान मोर्चा व युवा मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 14 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर राजपुर में जोरदार स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा हरीतिमा से गांधी चौक तक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसके बाद राजपुर मंडल में नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।

गुरुवार को किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश गुप्ता तथा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पं. मंगलम पांडे के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिला महामंत्री संजय सिंह, प्रवीण अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, महामंत्री संतोष तिवारी, बबलू यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत, मंडल मंत्री कुमार गौरव, बहादुर यादव, राजकुमार यादव, करमसाय सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने एवं किसानों और युवाओं के हित में कार्य करने का आह्वान किया।


अन्य पोस्ट