बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 6 नवंबर। सुबह की धूप और पहले जैसी तेज नहीं रही और रात की हवा में सिहरन घुमने लगी हैं। मौसम बदलने की आहट साफ महसूस की जा रही हैं। हालांकि ठिठुरन भारी ठंड अभी कुछ दिन दूर है लेकिन नवंबर के चौथे सप्ताह में यह पूरी तरह दस्तक देगी।
मौसम विभाग और बीते वर्षों के आंकड़ों से संकेत मिलते हैं कि इसी दौर में तापमान अचानक गिरता है और रातें ठंडी हो जाती हैं। मौसम अभिलेखों के अनुसार 2017 में 24 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जबकि पिछले वर्ष यानी 2024 में 28 नवंबर को 13.8 डिग्री तक गिरा था। इससे साफ है कि बलौदाबाजार में न्यूनतम नवंबर के अंतिम सप्ताह में ही सर्दी का असली असर दिखाई देता हैं। इस वर्ष अब तक रात के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं आई हैं। पिछले साल की तुलना में रात का तापमान लगभग दुगना बना हुआ हैं। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई हैं।
दिन का तापमान बढ़ा रात का पर गिरा
सोमवार को बलौदाबाजार में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21.8 से घटकर 19.2 डिग्री पर पहुंच गया यानी 24 घंटे में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।
बीते 10 सालों में बलौदाबाजार में ठंड का ऐसा मिजाज
2015 में 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा। 2016 में 23 नवंबर को यह 12.2 डिग्री दर्ज हुआ। 2017 में 26 और 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। 2018 में 25 और 26 नवंबर को पर गिरकर 15.5 डिग्री तक पहुंचा।
2019 और 2020 में नवंबर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज हुआ। 2020 में 24 नवंबर और 2021 में 29 नवंबर को यही तापमान रिकार्ड किया गया। 2022 में 26 और 27 को 12 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 2023 में 26 नवंबर को 12 15.6 डिग्री था। 2024 में 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
अक्टूबर में मानसूनी असर ठंड पर इसलिए लगा ब्रेक
आमतौर पर अक्टूबर के मध्य तक ठंड का असर शुरू हो जाता है लेकिन इस बार में मोथा और पश्चिमी विक्षोभ में मौसम की चाल बदल दी। अक्टूबर में जब आसमान सांफ और ठंडा होना चाहिए था तब लगातार एक सप्ताह तक बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई। इस कारण रात का तापमान गिरने के बजाय बढ़ गया। सामान्यत: अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में रात का पर 17 18 डिग्री तक पहुंच जाता है लेकिन इस बार यह सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक दर्ज हुआ।
नमी घटी तो गिरेगा पारा
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एपी थॉमस का कहना है कि जैसे-जैसे हवा में नमी घटेगा तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट संभव हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन माह के तीसरे सप्ताह के बाद ठंड पूरी तरह असर दिखाएंगे।


