बलौदा बाजार

दो बरस में 1874 लापता, हजार खोजे, 873 नहीं मिले
15-Dec-2024 2:30 PM
दो बरस में 1874 लापता,  हजार खोजे, 873 नहीं मिले

दूसरे राज्यों में छापेमारी कर खोज रहे ठिकाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 15 दिसंबर।
जिले में गुम इंसान और खोजबीन उन्हें परिवार तक सुरक्षित वापस लाना पुलिस के चुनौती बन गया है। जिले में गुम इंसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह चिंताजनक है जिले में इस साल और पिछले साल को मिलाकर कुल 1876 लोग गुम हुए। 

ऑपरेशन विश्वास के तहत साल कुल 1003 गुम इंसानों को खोजा गया। 873 लोगों का पता ठिकाना पुलिस अब तक तलाश नहीं पाई है। परिवार चिंतित है। रोज कोई न कोई अपनों की खोज खबर लेने थाने पहुंच रहा है। गुम इंसानों की तलाश के साथ परिजनों को ढांढस बंधाना पुलिस के लिए दोहरी जिम्मेदारी वाला काम साबित हो रहा है। 

जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में इस साल 24 बालक 184 बालिकाएं 558 महिला और 154 पुरुषों के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। पिछले साल 14 बालक 153 बालिकाएं 523 महिला और 266 पुरुषों के गुमसुदगी की रिपोर्ट लिखी गई थी। इस तरह 2 साल में जिले में 38 बालक 337 बालिकाएं 1081 महिलाएं और 420 पुरुषों के गायब होने का मामला आया।
गुमशुदगी की कुल 1876 एफआईआर लिखी गई। जिसमें से पुलिस अब तक 1003 लोगों को ढूंढकर सुरक्षित घरों तक पहुंचाई है। बाकी बचे 873 लोगों तक पहुंचने में पुलिस अभी फैल रही। 

ऑपरेशन विश्वास के तहत जिले में एक साल जनवरी से 11 दिसंबर तक गुम इंसानों की खोजबीन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी एसडीओपी कसडोल कौशल किशोर वासनिक ने जिले के सभी थानों और चौकी प्रभारी को गुम इंसानों की खोजबीन का टास्क दिया। उनकी तलाश के लिए मिलने की हर संभावित जगह का इनपुट जुटाने कहा। 

इस दौरान गुम इंसानों के परिजनों स्कूल मित्रों से पूछताछ पर मिली जानकारी और साइबर सेल की टेक्निकल टीम ने जानकारी जताकर पुलिस ने गुम इंसानों की खोजबीन के लिए रवाना किया। इसके साथ ही पुलिस कार्यालय से मुख्यालय स्तर पर भी एक टीम बनाई गई। यहां से सभी गुम इंसानों के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर संबंधित स्थान के लिए टीम को तत्काल रवाना किया जाता था। इससे गुम इंसान के मिलने की संभावना प्रबल हो जाती थी। 

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा सरहदी राज्यों आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आदि राज्यों से गुम इंसानों को बरामद किया। आसपास के जिलों जैसे महासमुंद, रायपुर, जांजगीर चंपा, रायगढ़, धमतरी, बेमेतरा आदि से भी गुम इंसानों को बरामद किया।
 


अन्य पोस्ट