बलौदा बाजार

धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर बेमुद्दत हड़ताल पर
13-Dec-2024 2:35 PM
धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर बेमुद्दत हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 13 दिसंबर। धान खरीदी शुरू हुए 29 दिन पूरे हो गए। शुरुआत से ही बोरे की कमी से जूझ रहे किसानों का ऑनलाइन टोकन न काटना पहले ही काम मुसीबत नहीं थी। अब प्रदेश धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के आह्वान पर डाटा एंट्री ऑपरेटर गुरुवार से हड़ताल रहे हैं।

इधर, राइस मिलर भी लंबे समय तक सरकार से खफा रहे, इसके चलते खरीदी केंद्रों में धान का उठाव शुरू से प्रभावित रहा। समय पर पुराने बारदाने न मिलने की समस्या यही से खड़ी हुई थी। इन सब हालातों के चलते ज्यादातर केंद्रों में धान जाम पड़ा रहा। कई जगहों पर तो धान रखने की जगह न बचने से खरीदी ही रोक दी गई।

हालांकि हाल ही में मिलरों की सरकार से बात हुई है। इसके बाद में कस्टम मिलिंग के लिए राजी हो गए हैं। पंजीयन करवाना भी शुरू कर दिया है। धान उठाव का रास्ता जैसे-तैसे साफ हुआ तो अब ऑपरेटर की हड़ताल से एक बार फिर खरीदी बधित होने जा रही है। ज्ञात हो कि धान खरीदी के लिए टोकन जरूरी है।

खरीदी केंद्रों में लिमिट से ज्यादा धान जमा होने के बाद कई जगहों पर ऑनलाइन टोकन नहीं काटने की शिकायतें आ रही है। ऐसे में केंद्र में मौजूद ऑपरेटर किसानों का टोकन काट दे रहे थे। उनकी गैर मौजूदगी में टोकन के साथ किसानों की बायोमेट्रिक पहचान भी नहीं होगी। कुल मिलाकर खरीदी ठप पड़ जाएगी।

धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने बताया कि बेमुद्दत हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक हमारे सभी 8 मांगे पूरी नहीं हो जाती।

डाटा एंट्री ऑपरेटर की 8 प्रमुख मांगे

धान खरीदी नीति में अप्रैल 25 से आउटसोर्सिंग का फैसला वापस लो , खरीदी केंद्रों के ऑपरेटर को खाद विभाग में संयोजित किया जाए, नवीन वित्तीय निर्देश के अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर की वेतन वृद्धि की जाए, अभी 5 महीने बीत गए वेतन नहीं मिला तनख्वा का समय पर भुगतान हो, अगस्त 23 का जो वेतन नहीं दिया गया शासन उसका कारण स्पष्ट करें, कैबिनेट से जारी 7 महीना के वेतन में भी कटौती हुई कटे पैसे लौटाया जाए, पिछली हड़ताल के 37 दोनों को कार्य अवधि मानने का आदेश जारी किया जाए, जिलों में जिन ऑपरेटर का ट्रांसफर नियम विरोध हुआ उसमें सुधार करें।


अन्य पोस्ट