बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 11 दिसंबर। बलौदाबाजार में चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा में ब्रह्मचारी डॉक्टर इंदुभवानंद महाराज ने कथा वाचन किया। इसमें उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की रामलीला और रुक्मणी विवाह की कथा सुनाई। इस दौरान भक्त भाव विभोर होकर झूमने लगे। कथा वाचक डॉ. इंदु भावनंद महाराज ने भगवान की भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान के दर्शन से ही सुख और संपत्ति मिल सकती है। अगर भगवान प्रसन्न हो जाए तो संसार की सभी वस्तुएं प्राप्त हो जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि गौ माता की सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा कि पति पत्नी को घर में सामंजस्य बनाए रखने के लिए समदर्शी रहकर जीवन यापन करना चाहिए। इस दिन विवाह की रस्मों का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ। बच्चे पोशाक पहन कर भगवान कृष्णा और रुक्मणी के रूप में प्रस्तुत हुए। बाजे गाजे के साथ बाराती कथा स्थल पर पहुंचे।
परंपरा अनुसार स्वागत किया गया। तेल हल्दी चढ़ाने की रस्म में पारंपरिक विवाह गीत गाए। इस पर श्रोतागण भी झूमनेे लगे। कथा के अंतिम दिन 10 दिसंबर को गीत पाठ सहस्त्र धाराएं तुलसी वर्षा हवन कपिला तर्पण और भंडारे के साथ आयोजन समाप्त हुआ।
समारोह में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्याम शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु पलारी जनपद अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा स्काउट गाइड जिला संघ के अध्यक्ष रामाधार पटेल मोती वर्मा महेंद्र वर्मा नेहा वर्मा सुशील तिवारी लटुवा सरपंच दीपक साहू आदि मौजूद रहे।


