बलौदा बाजार

5 दिनों से बारिश नहीं, नहरों का पानी फसल के लिए संजीवनी
22-Sep-2024 2:28 PM
5 दिनों से बारिश नहीं, नहरों का  पानी फसल के लिए संजीवनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 22 सितंबर।
जिले में पिछले चार-पांच दिनों से बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 7 दिनों तक यहां बारिश के कोई आसार भी नहीं दिख रहे हैं।  बारिश न होने और पश्चिम से गर्म हवा चलने के कारण चलते एक बार फिर उमस काफी बढ़ गई है। 

बारिश में ब्रेक लगने से लहलहाते धान के पौधों पर सूखे की आशंका गहरा रही थी, ऐसे में नहरों का पानी फसलों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। नहर के पानी से किसानों के खेतों में धान की फसल लहलहा रही है। 

मौसम विभाग के मुताबिक आधा सितंबर बीत गया है। मानसून अपने अंतिम दौर में हैं। पश्चिम से गर्म हवा आने के साथ ही समुद्र से नमी भी काम हो गई है। इन दोनों स्थितियों का असर जिले के मौसम पर पड़ रहा है। दरअसल अब आसमान में बादलों का काम होना इस बात का संकेत है कि मानसून अब कमजोर पड़ रहा है। हालांकि एक और अवदाब की स्थिति भी बनी हुई है। जो इस विधि को अल्पकालिक रोकने कोशिश कर रही है। 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एनपी थॉमस के मुताबिक उत्तर पूर्व छत्तीसगढ़ और उससे लगे झारखंड के ऊपर एक और अवदाब स्थित है। जो पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए निम्न दाब के रूप में परिवर्तन होकर उत्तर छत्तीसगढ़ दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर पहुंच चुका है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर देहरादून हो रही और दबाव के केंद्र गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। जिसके प्रभाव से राज्य के कुछ जगहों में हल्की वर्षा हो सकती है। 

बारिश में ब्रेक लगने से लहलहाते धान के पौधों पर सूखे की आशंका गहरा रही थी, ऐसे में नहरों का पानी फसलों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। नहर के पानी से किसानों के खेतों में धान की फसल लहलहा रही है। 

कृषि उप संचालक दीपक नायक का कहना है कि बारिश में ब्रेक से फसलों को फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस वर्ष बारिश अच्छी होने की वजह से 100 फिसड्डी उत्पादन होने की उम्मीद है। 

1 जून से अब तक 1133.02 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा सिमगा तहसील में 1376 मिली मीटर वर्षा दर्ज। सबसे कम टुंड्रा तहसील में 987.02 मिमी वर्षा हो चुकी है।

रात का तापमान बढक़र 25 डिग्री हुआ 
जिले में लोगों को एक बार फिर उमस झेलना पड़ रहा है। हवा में नमी कम होने के चलते गर्मी और उम्र बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में जहां गिरावट हुई, वहीं रात का तापमान बढ़ा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होनी है। इसलिए फिलहाल उमस और गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
 


अन्य पोस्ट