बलौदा बाजार

बीते वर्ष में पुलिस की मिश्रित सफलता, अवैध शराब कार्रवाई में मशक्कत
10-Jan-2024 4:16 PM
बीते वर्ष में पुलिस की मिश्रित सफलता, अवैध शराब कार्रवाई में मशक्कत

चोरी व नकबजनी के खुलासे में फिसड्डी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 10 जनवरी।
जिला पुलिस के लिए वर्ष 2023 मिश्रित सफलता युक्त रहा है। यहां हत्या के प्रकरणों दुष्कृत्य शीलभंग के प्रकरण ऑनलाइन फंड फ्रॉड में ठगी के शिकार लोगों के रुपए वापस दिलाने गुम मोबाइल बरामदगी आदि के प्रकरणों में अपेक्षा की सफलता पुलिस को प्राप्त हुई। वहीं हर बार की तरह चोरी नकबजनी के मामले को सुलझाने में फिसड्डी ही साबित हुई है। जिसके चलते पीडि़तों ने चोरी गए सामानों के वापस की उम्मीद भी छोड़ दिया है। इसके अलावा आबकारी विभाग की निस्कृरयता के चलते पुलिस के आवाज शराब के मामलों में कार्रवाई हेतु अत्यधिक मशक्कत करना पड़ रहा है और 1 वर्ष के दौरान आबकारी के 1801 प्रकरण दर्ज कर 1941 लोगों पर अपहरण पंजीबद्ध किया गया है। 

जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में हत्या के कुल 13 प्रकरण दर्ज हुए जिसमें से 14 का निराकरण में पुलिस को सफलता मिली है। वही हत्या के प्रयास के 21 मामलों में से 17 मामलों में दुष्कृत्य के 113 मामलों में से 112 मामलों में शीलभंग के 76 मामलों में से 72 मामलों को सुलझाने में सफलता सफल रही है। चोरी के मामले में पुलिस के लिए सिरदर्द ही साबित होते रहे हैं। जहां वर्ष 2022 में कुल 392 दर्ज प्रकरण में से 144 मामलों में अज्ञात चोर तक पहुंचने में पुलिस कामयाब रही। वहीं 2023 में कुल दर्ज 322 मामलों में से महज 92 मामलों का ही खुलासा कर पाई है। अर्थात चोरी के मामलों को सुलझाने में पुलिस को महज 28.78 प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई। इसी प्रकरण 2022 में नकबजनी के 265 में से 95 तथा 2023 में 235 में से 54 मामले में ही पुलिस अपराधिक तक पहुंच पाई है। 

लूट के 18 में से 14 तथा डकैती के दर्ज एक दर्जन को सुलझाकर लोगों की वाहवाही भी बटोरी है। क्षेत्र में अवैध गांजा व अन्य नारकोटिक्स के 13 प्रकरणों में से 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर 36.774 किलोग्राम गांजा एवं 2441 नग नशीली गोली जप्त किया गया। अवैध शराब के मामलों में वर्ष 2023 में पुलिस ने कुछ अत्यधिक सक्रियता दिखाई है। वर्षभर के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत कुल 1801 प्रकरण में से 1941 आरोपियों को गिरफ्तार कर कल 11873 लीटर मदिरा कीमत 5328729 रुपए जप्त किया गया। जुआ एक्ट के के 74 मामलों में 386 पर अपराध पंजीबद्ध हुआ है। वहीं अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस के हाथ कापते नजर आए हैं। जहां 2022 में अवैध सट्टे के खिलाफ 284 प्रकरण दर्ज कर 297 पर अपराध पंजीबद किया गया वहीं 2023 में केवल 96 प्रकरण में 109 व्यक्तियों पर कार्रवाई किया जा सका।

गुम इंसान की बरामद की बनी  पुलिस के लिए चुनौती 
गुम इंसान की बरामद की में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यद्यपि पुलिस ने वर्ष भर सक्रियता पूर्वक कार्य किया गया है परंतु अभी भी बड़ी संख्या में गुम इंसानों की पतासाजी हेतु पुलिस को अथक प्रयास करने की आवश्यकता है। इस संबंध में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार 31 दिसंबर 2022 की स्थिति में गुम इंसान बालक 9 बालिका 103 पुरुष 249 महिला 577 की पतासाजी की लंबित थी। वहीं वर्ष 2023 में 24 बालक 213 बालिका 178 पुलिस 508 महिला समेत कुल गुम इंसानों में से 19 बालक 166 बालिका 161 पुरुष 540 महिला को स कुशल बरामद किया गया। जबकि 14 बालक 150 बालिका 266 पुरुष 545 महिलाओं की पतासाजी अब तक नहीं हो सकी है।

वर्ष 2023 में मिली सफलताएं 
जिला पुलिस द्वारा थाना गिधौरी टुंड्रा अंतर्गत अधेड़ महिला की हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार अंतर्गत सोने चांदी के जेवर चमकाने के बहाने ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय बिहार राज्य के संगठित गिरोह के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख रुपए के जेवर जप्त किया गया। थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के धारा 379 भादवि के प्रकरण में सर्किट हाउस बलौदाबाजार के सामने से रकम 1 लाख को ताला तोडक़र चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना भाटापारा ग्रामीण एवं साइबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम मोहतरा में नकली शराब बेचने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना कसडोल में धारा 302 364 201 भादवि के प्रकरण में आरोपी दामाद को अपनी सास और ससुर के दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया।

सट्टा और जुए पर अंकुश की कोशिश 
हथबंद तिगड्डा स्थित इंडिया वन एटीएम को तोडफ़ोड़ कर नगद 6 लाख 75 हजार की चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके नगद 6 लाख 66 हजार 8 सौ रूपए जमा बरामद किया गया। बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार में गुम हुए मोबाइल को रिसीव हेतु विशेष टीम गठित कर विभिन्न कंपनियों के कुल 945 नग मोबाइल कीमत लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक को रिसीव कर मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। थाना सिमगा अंतर्गत स्थित ब्राह्मण पर सिमगा में मकान में अवैध रूप से जुआ खेलने खिलाने के आरोपों में प्रमुख भाजपा व कांग्रेस नेता समेत कुल 24 जुआरियों को मौके पर पडक़र आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं 4   6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम पंजीबद्ध कर आरोपियों से कुल 10 लाख 87 हजार 062 रुपए बरामद की कर न्यायिक अभिरक्ष में भेजा गया। वहीं सिटीजन फायनेंशियल फार्ड के कुल 125 प्रकरण में से 18 लाख रुपए हॉलड कराया गया। जिसमें 71 प्रकरणों में 17 लाख 24 हजार 094 रुपए पीडि़तों को वापस कराया गया।


अन्य पोस्ट