बलौदा बाजार
सडक़ दुर्घटना के चौंका रहे आंकड़े, फिर भी थम नहीं रही लापरवाही
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 7 जनवरी। पुलिस की समझाइश, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के के बाद भी जिला की सडक़ों में दुर्घटनाओं का विराम नहीं लग रहा है। तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चालान की वजह से सडक़े रक्त रंजित हो रही है। दुर्भाग्य जनक तथ्य है कि इसके बावजूद लोगों में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता नहीं आ रही है।
यदि जिला की सडक़ों में हादसों के आंकड़ों पर दृष्टिपात करें तो यह भयावह प्रतीत होता है। पिछले तीन वर्ष अर्थात 2021 से 2023 तक कुल 1624 सडक़ हादसों में 1254 व्यक्ति घायल हुए हैं। वहीं मौत का आंकड़ा 825 दर्ज किया गया है। अर्थात जिला की सडक़ों पर प्रतिमाह औसत 45 दुर्घटनाएं घटित होती हैं जिसमें औसत 33 मौतें व धायलो की संख्या का औसत 36 है।
रायपुर बलौदाबाजार गिधौरी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130बी के 6-7 वर्ष पूर्व चौड़ीकरण व नवीनीकरण के साथ ही सडक़ पर यातायात का दबाव और अत्यधिक बढ़ गया है। इस मार्ग का उपयोग कर रायपुर से बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ जैसे जिलों की ओर प्रतिदिन सैकड़ो यात्री एवं भारी वाहनों का आवागमन होता है। वहीं अंचल में छह प्रमुख सीमेंट संयंत्र स्थित हैं। जबकि एक नवीन संयंत्र निर्माण अधीन है। जिसमें भी बड़ी संख्या में भारी वाहनों का आवागमन होता है।
सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता की कमी, दुपहिया में निर्धारित से अधिक यात्री, तेज रफ्तार वाहन चालान की वजह से दिन में औसत एक से दो गंभीर सडक़ हादसे घटित होते हैं। बलौदाबाजार सिमगा मार्ग की स्थिति और अत्यधिक खराब है। 8-10 वर्ष पूर्व निर्मित सडक़ पर 6 प्रमुख बड़े सीमेंट संयंत्र हैं, जबकि एक नवीन निर्माण अधीन है। इसके प्रारंभ होने के बाद इस मार्ग पर सामान्य यात्रियों का आवागमन अत्यंत दुष्कर साबित हो सकता है।
यदि पिछले तीन वर्ष के दुर्घटना के आंकड़ों पर दृष्टिपात करें तो वर्ष 2021 में कुल 506 दुर्घटनाओं में 384 घायल व 255 की मौतें हुई है, वहीं वर्ष 2022 से में 578 दुर्घटना में 421 घायल व 283 मौतें एवं वर्ष 2023 में 540 दुर्घटना में 449 घायल व 287 मौतें हुई है।
वर्ष 21 से 23 तक दुर्घटनाओं
के आंकड़े
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2021 में 55 सडक़ दुर्घटना में 30 मौत 43 व्यक्ति घायल हुए थे। वहीं फरवरी में 57 दुर्घटना 25 मौत 56 घायल मार्च में 45 दुर्घटना 33 मौत 26 घायल अप्रैल में 29 दुर्घटना 11 मौत 22 घायल मई में 33 दुर्घटना 18 मौत 17 घायल जून में 39 दुर्घटना 18 मौत 26 घायल जुलाई में 42 दुर्घटना 27 मौत 26 घायल अगस्त में 40 दुर्घटना 20 मौत 34 घायल सितंबर में 28 दुर्घटना 16 मौत 24 घायल अक्टूबर में 49 दुर्घटना 22 मौत 47 घायल नवंबर में 46 दुर्घटना 20 मौत 39 घायल यदि सडक़ सुरक्षा हेतु व्यापक प्रबंध नहीं किया गया तो सीमेंट संयंत्रों एवं वाहनों के बहुलता वाले जिला में स्थित और भी गंभीर हो सकती है।


