बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 16 दिसंबर। रविवार शाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर 2 साल का बकाया बोनस देने की घोषणा कर दी है। किसानों का कर्ज भले ही माफ ना हो लेकिन 2 साल के बकाया बोनस के भुगतान से उन्हें राहत मिलेगी। इस साल जिले के कुल 1 लाख 428 किसानों ने 327 करोड रुपए कर्ज लिया है। इधर 2 साल के रुके हुए बोनस के करीब 336 करोड़ 1 लाख 81 हजार रूपये की राशि किसानों के खातों में जमा हो जाएगी।
कर्ज माफी की उम्मीद में इस बार कर्ज रिकॉर्ड 327 करोड़
चुनावी साल में किसानों ने रिकॉर्ड दर्ज कर्ज बांटा गया था बलौदाबाजार जिले में ही इस खरीफ सीजन में 1 लाख 428 किसानों ने 327 करोड़ 53 लाख रूपए का कर्ज बांटा गया है। कांग्रेस सत्ता से हट गई इसके बाद कर्ज माफी की किसी तरह की उम्मीद थी वह खत्म हो गई। अब सभी सोसाइटियों को लिंक के माध्यम से शत प्रतिशत कर्ज वसूली के निर्देश जारी किए गए हैं। बिके धान की कुल राशि से कर्ज की रकम काट कर बाकी का भुगतान किया जाता है।
खरीदी की समय सीमा नहीं बढ़ाई गई तो पूरा धान खरीदना मुश्किल होगा
इस मौसम त्योहार और चुनावो के चलते धान खरीदी प्रभावित हुई है। खरीदी के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी सिर्फ 1 लाख 74 हजार 356 क्विंटल धान की खरीदी हो पाई है। जबकि खरीदी का लक्ष्य 7 लाख 47 हजार 892 क्विंटल है। बेच हुए डेढ़ माह में 5 लाख 73 हजार 536 क्विंटल धान की खरीदी करनी है समितियो का मानना है कि अगर खरीदी की समय सीमा नहीं बढ़ाई गई तो किसानों का पूरा धन खरीदना मुश्किल होगा। वही परिवहन की रफ्तार भी कमजोर है। सिर्फ 37 प्रतिशत ही धान का उठाव हो पाया है जिससे समितियो में जाम की स्थिति बनी हुई है।
पुरानी दर पर ही खरीदी अंतर की राशि देंगे
नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि 2014-15 एवं 2015 16 की बोनस की राशि किसानों को दी जानी है। किसानों से अभी धान 2203 रुपए में पतला एवं 2183 रुपए में मोटा धान खरीदा गया है। नई सरकार ने चुनाव से पूर्व 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदने का वादा किया है। संभावना है कि किसानों से हुई खरीदी के बाद अंतर की राशि लगभग 900 प्रति क्विंटल किसानों के खातों में जाएगी।


