बलौदा बाजार
भाटापारा, 31 अगस्त। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू अली ने बताया बीजेपी इन दिनों भले मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने का जश्न मना रही है, मगर देशवासियों से यह सच्चाई भी छुपने का प्रयास कर रही है कि मोदी सरकार ने मात्र नौ सालों में देश पर विदेशी कर्ज की रकम को 155 लाख करोड़ तक पहुंचा दिया है। यह पैसा कहां खर्च किया जा रहा है,इसका जवाब भाजपा के किसी भी मंत्री के पास नहीं है?
उन्होंने कहा, 1947 में देश स्वतंत्र होने के बाद 2014 तक देश के 14 प्रधानमंत्रियो ने मिलकर 67 साल में कुल 55 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 साल में भारत का कर्ज तीन गुना कर दिया है। उन्होंने सिर्फ 9 साल में 100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज लिया। 2014 में सरकार पर कुल कर्ज 55 लाख करोड़ रुपये था,अब 155 लाख करोड़ रुपये है। इस हिसाब से पिछले 9 साल में देश का कर्ज 181 फीसदी बढ़ गया है। 2004 में जब भारत सरकार में मनमोहन सिंह की सरकार बनी थी तब उस समय देश पर कुल कर्ज 17 लाख करोड़ रुपये का था। 2014 तक यह तीन गुना होकर 55 लाख करोड़ रुपये हो गया।
फिलहाल भारत सरकार पर कुल 155 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। भारत की कुल आबादी 140 करोड़ मान लें तो आज के समय में हर भारतीय पर 1 लाख रुपये से ज्यादा कर्ज है। 2.2 ट्रिलियन का कर्ज जहां मात्र अडानी की कंपनी के पास है, 4.7. ट्रिलियन रुपये का है, इसका सीधा मतलब कि रिजर्व का लगभग आधा पैसा देश की एक कंपनी के हाथों में गया है...अब आप स्वयं ही अंदाजा लगा लीजिये कि जमा पूँजी की आधी रकम आप किसी को कर्ज में दे देते है और यह कर्ज भी डूब जाये तो आप के हालात क्या से क्या हो जाएंगे इसका अंदाजा भी लगा पाना मुश्किल है।


