बालोद

कलारिपयात्तु चैंपियनशिप : राजहरा का उत्कृष्ट प्रदर्शन
27-Aug-2022 4:24 PM
कलारिपयात्तु चैंपियनशिप : राजहरा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दल्लीराजहरा, 27 अगस्त।
राजधानी रायपुर में आयोजित 20 व 21 अगस्त को प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कलारिपयात्तु चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया गया। इस खेल में 9 जिलों ने हिस्सा लिया। जिसमें बालोद जिला ने 12 स्वर्ण, 8 रजत, 11 कांस्य पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। 

इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के अतिथि रायपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक विकास उपाध्याय तथा समापन समारोह के अतिथि केबिनेट मंत्री कवासी लखमा एवं पूर्व लोक सभा अध्यक्ष नंद कुमार साय जी (राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष) रहे।

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कलारिपयत्तु खेल की सराहना करते हुए इसके विकास में हरसंभव योगदान का वचन दिया। उन्होंने  माता पिता और गुरुजनों का वन्दन किया कि वे अपने बच्चों को खेल के लिए प्रेरित करते हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में अपनी उपस्थिति दजऱ् करवा रहा है। इस खेल के प्रेसिडेंट लखन कुमार साहू, रायपुर जिला अध्यक्ष अनीस मेमन, जनरल सेक्रेटरी कमलेश देवांगन के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ।

बालोद जिला के प्रतियोगी - 10-14 आयु वर्ग में हसमीत सिंह - गोल्ड (चुवाडुकल),
आयुष कुमार यादव - कांस्य (चुवाडुकल),जतिन साहू - कांस्य (हाई किक), जिया जायसवाल - सिल्वर (हाई किक), सोनम साहू - सिल्वर (चुवाडुकल), पल्लवी साहू - कांस्य (चुवाडुकल), साधिक दुबे - गोल्ड (चुवादुकल), ब्रॉन्ज (हाई किक), सुमन वर्मा -गोल्ड(हाई किक), ब्रॉन्ज (चुवाडुकल)आरुष भास्कर,  हर्षदीप साहू, सिरीशा, मौली नॉनहारे, हिमानी दर्शन, सिमरन सिंह, सिद्धि नेतामी,वरुणिका भास्कर, एकता राव, अर्पिता पांडे
 

15-18 आयु वर्ग में  


   हिमांशु साहू - गोल्ड (हाई किक),अमन निर्मलकर - सिल्वर (उर्मी),गौरव किशोर - कांस्य (हाई किक), दिव्यानी यादव - गोल्ड (लॉन्ग स्टाफ फाइट), ब्रॉन्ज (उर्मी)
जैस्मीन साहू - गोल्ड (लांग स्टाफ फाइट, प्रियांसु - सिल्वर (चुवाडुकल) सिल्वर (उर्मी), ब्रॉन्ज (लांग स्टाफ फाइट), रागिनी - कांस्य (लांग स्टाफ फाइट वंशिका - सिल्वर (लांग स्टाफ फाइट)
 

 18+ आयु वर्ग में 

विपिन नेताम - कांस्य (उर्मी,हाई किक), उषा चौधरी - गोल्ड (चुवाडुकल,उर्मी,लॉन्ग स्टाफ फाइट), सिल्वर (हाई किक), अर्चना बघेल - गोल्ड (लांग स्टाफ फाइट), लिली साहू - कांस्य (उर्मी) मंचस्थ समस्त अतिथियों ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी और परिणाम जीत हार से परे होकर निरंतर खेलते रहने को ही खिलाड़ी का श्रेष्ठतम जीवन कहा। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर आगामी अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में त्रिवेन्द्रम (केरल) में आयोजित राष्ट्रीय कलारिपयत्तु चैंपियनशिप में भाग लेने वाले छत्तीसगढ़  कलारिपयत्तु दल का चयन किया गया है।


अन्य पोस्ट