बालोद

सेवानिवृति पर शिक्षकों का विदाई समारोह
08-Jul-2025 4:32 PM
सेवानिवृति पर शिक्षकों का विदाई समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 8 जुलाई। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय नया बाजार राजहरा में  व्याख्याता सी.आर ठाकुर व्याख्याता हिंदी,  भारतलाल पांडे व्याख्याता अर्थशास्त्र, उर्मिला सिंह व्याख्याता हिंदी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा तोरण साहू तथा अध्यक्षता प्राचार्य टी आर रानाडे ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि रमेश अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति भी उपस्थित थे।

समारोह की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना कर की गई। प्रारंभ में सभी अतिथियों एवं सेवानिवृत व्याख्याता गण का पुष्प गुच्छ तिलक और शॉल तथा श्रीफल से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि तोरण साहू ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों को एक दिन सेवानिवृत होना सुनिश्चित होता है।

 

उन्होंने सेवानिवृत शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज में शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्राचार्य टी आर रानाडे ने सभी व्याख्याताओं का विद्यालय में योगदान और उनकी उपलब्धियां तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

सेवानिवृत शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में अपने शिक्षकीय काल की शुरुआत से लेकर अपनी सेवानिवृत्ति तक के शैक्षणिक सफर को याद करते हुए समस्त सहकर्मियों तथा प्राचार्य का सहयोग तथा मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

 कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी व्याख्याताओं को स्मृति स्वरूप उपहार भेंट किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जानकी उर्वशा तथा संचालन शैली सिंह व्याख्याता द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट