ताजा खबर

देखें VIDEO : युकां अध्यक्ष की गाड़ियों में आगजनी: आरोपी कैमरे में कैद
28-Feb-2026 6:44 PM
 देखें VIDEO : युकां अध्यक्ष की गाड़ियों में आगजनी: आरोपी कैमरे में कैद

पुलिस की गिरफ्त से बाहर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 फरवरी।
दीनदयाल उपाध्याय नगर रहवासी शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कश्यप की के घर में दो गाड़ियों में आगजनी की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दो अज्ञात बाइक सवार ज्वलनशील पदार्थ लेकर वाहनों के पास जाते और आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

फुटेज में आरोपी आग लगाने के बाद मौके से फरार होते दिख रहे हैं। साथ ही आगजनी के तुरंत बाद उनमें से एक शख्स किसी को मोबाइल पर कॉल करता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

आग की चपेट में आई गाड़ियों में एक ब्रेजा और एक वेन्यू कार शामिल हैं, जो पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

 

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन ने इस घटना को साजिश बताते हुए आरोप लगाया है कि सुपारी देकर वाहन जलवाए गए हैं। पार्टी ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

मामले में डीडी नगर थाना में FIR दर्ज कर पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 


अन्य पोस्ट