ताजा खबर
सिंधी एकेडमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी का अभिनंदन
30-Apr-2026 9:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 अप्रैल। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा सिंधी एकेडमी की प्रथम महिला अध्यक्ष सुषमा जेठानी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ के कार्यालय में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर सुषमा जेठानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिंधी समाज के लिए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जाएंगे और समाज को आगे बढ़ाने के लिए ठोस पहल की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि सुषमा जेठानी के सिंधी एकेडमी की पहली महिला अध्यक्ष बनने से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
कार्यक्रम में सिंधी काउंसिल के उपाध्यक्ष धनेश मटलानी, रितेश वाधवा तथा सिंधु सभा के महामंत्री मुरलीधर शादीजा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


