ताजा खबर
’’ शहीद स्मारक में श्रमिक सम्मान’
’’रायपुर 30 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक परिसर में ’श्रमिक सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान का रहा है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की आवाज बुलंद करने के दिशा निर्देश दिए !
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू , पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा, संयुक्त महासचिव शारिक रईस खान, प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जीवराखन साहू और रेशम लाल अजय ने भी अपने विचार रखे।
प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि हमारा प्रकोष्ठ प्रदेश के हर जिले और शहर में सक्रिय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में कहीं भी होने वाली दुर्घटना या अन्याय के विरुद्ध कांग्रेस का यह प्रकोष्ठ सबसे पहले खड़ा मिलता है।
श्रमिक सम्मान के तहत लगभग 400 श्रमिकों को लंच बॉक्स श्रीफल गमछा देकर सम्मानित किया गया ।
सम्मेलन में बलरामपुर, भिलाई, दुर्ग ग्रामीण, कांकेर, चांपा-जांजगीर, बिलासपुर (ग्रामीण व शहर), रायपुर शहर, सरगुजा, बालोद,महासमुंद,,खैरागढ़ और धमतरी के जिला अध्यक्ष अपने साथियों सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए ।
कार्यक्रम का संचालन संयोजन महामंत्री कन्हैया अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महासचिव दीपक मिश्रा,सकलैन कामदार, मनोज कंदोई, सुनील माहेश्वरी,नरेश गढ़पाल,सुरेश बाफना, करण जी राज ,राजेश त्रिवेदी, शरद गुप्ता, मनोज पाल, राजेश यदु, फणींद्र लाल बोस, सलीम भाई, भारत भूषण सोनवानी, ओम प्रकाश देवांगन, चंद्रकांत ओगरे, ठाकुर देवी सिंह, गौरव एरी, गम्मन कौशिक, ठाकुर देवी सिंह,सतीश वर्मा राजा,पवन कुमार साहू, प्रमोद चैधरी, सतीश वर्मा, कन्हैया सोनी,मोहम्मद शाहिद कुरैशी,अजय दास सन्नी,मनोज यादव,राजेश त्रिवेदी,शरद गुप्ता शंकर काका,,मोहम्मद तहसीन,मनीष दास, मोहम्मद शब्बीर, प्रदुम्न शर्मा,राजेश यदु,संजय ठाकुर ,,अविनाश मराठे भानुप्रताप सिन्हा,सुंदर जोगी,,मानसिंह ग्रीतलहरे,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में श्रमिक बंधु उपस्थित थे।


