ताजा खबर
विधानसभा का समापन
30-Apr-2026 10:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मानसून सत्र जुलाई के दूसरे सप्ताह में
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 30 अप्रैल। विधानसभा के विशेष सत्र के समापन के साथ ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दिया गया है। अब विधानसभा का अगला सत्र जुलाई माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।
विशेष सत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें विशेष रूप से महिला आरक्षण से जुड़े विषय प्रमुख रहे। सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।
सत्र की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। संसदीय परंपरा के अनुसार अब अगला नियमित सत्र जुलाई के दूसरे सप्ताह में बुलाया जाएगा, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न विधायी और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


