ताजा खबर
7 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला जेल भेजा गया
30-Apr-2026 9:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 अप्रैल। 7 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला जेल भेज दिया गया है। बच्ची अपने पिता के साथ शादी में शामिल होने तिल्दा आई हुई थी।
बच्ची के पिता ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। 29 अप्रैल की रात्रि लगभग 8 से 9 बजे के मध्य उसकी 07 वर्षीय पुत्री अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। उनके साथ पड़ोसी राजकुमार उर्फ राजा भी मौजूद था। इसी दौरान राजकुमार उर्फ राजा ने प्रार्थी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इस रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार उर्फ राजा वर्मा के विरूद्ध धारा 65(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 दर्ज किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - राजकुमार उर्फ राजा वर्मा पिता लखन लाल वर्मा 30 ग्राम बहेसर थाना तिल्दा नेवरा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


