ताजा खबर

जीएसटी दस्तावेज की जांच के नाम पर सरकार व्यापारियों का भयादोहन कर रही- बैज
08-Nov-2024 8:33 PM
जीएसटी दस्तावेज की जांच के नाम पर सरकार व्यापारियों का भयादोहन कर रही- बैज

रायपुर, 8 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा ने कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जीएसटी दस्तावेज की जांच के नाम पर भाजपा सरकार व्यापारियों का भयादोहन कर रही है। 1.50 करोड़ से ज्यादा से टर्न ओवर वाले व्यापारियों के दस्तावेजों की जांच भाजपा सरकार का व्यापारी विरोधी रवैया है। 

बैज ने कहा कि  जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रही है।  जिन व्यापारियों उद्योगपतियों के दिये जाने वाले टैक्स के पैसे से सरकार विकास और राहत के काम करती है। उन्हीं व्यापारियों को परेशान किया जाना गलत है?

 बैज ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों को प्रताड़ित कर रही। 11 महिने में लगातार व्यापारियों के यहां सरकार ने जीएसटी के छापे मारी करवाया। पहले सरकार उनको परेशान करने ईवे बिल में छूट को समाप्त करने का निर्णय ले लिया था। अब व्यापारियों की दस्तावेजों की जांच कर रही है। पंजीयन के समय सभी दस्तावेज जांच कर पंजीयन कराया गया था फिर नये पंजीयन क्यों? कांग्रेस, सरकार के इस कदम का विरोध करती है।

 बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार व्यापारी विरोधी निर्णय ले रही है।  जीएसटी की जांच के नाम पर छापेमारी कर व्यापारियों को परेशान करना शुरू किया गया। उद्योगों की बिजली के दाम में बढ़ोतरी कर दिया गया। व्यापारियों से अनैतिक वसूली के लिए  दबाव बनाया  जा रहा  है।


अन्य पोस्ट