विचार / लेख

अगर आप कार वाले हैं और...
23-Jul-2023 10:21 PM
अगर आप कार वाले हैं और...

photo : twitter


- कृष्ण कांत
अच्छा खासा पढ़ा लिखा आदमी कार में बैठते ही उजड्ड और जाहिल कैसे हो जाता है?
सामने लाल बत्ती है, पैदल लोग सडक़ पार कर रहे हैं, वह गाड़ी और तेज कर देता है।
15 लोगों की भीड़ सडक़ पार कर रही है, जिसमें बच्चे हैं, वह उस भीड़ के बीच से गाड़ी निकालता है।

सडक़ पर पानी भरा है, बगल में लोग खड़े हैं, वह स्पीड से गाड़ी निकालता है, खड़े हुए लोग कीचड़ से भीग जाते हैं।

सडक़ पार करता हुआ आदमी हाथ से रुकने का इशारा करता रहता है लेकिन वह वहशी कार वाला कार धीमी भी नहीं करता।

वह खिडक़ी से सिर निकाल कर रिक्शे वाले या किसी पैदल को गाली बक देता है।
वह भीड़ भरे संकरे बाजार में, जहां पैदल चलना भी मुश्किल है, वहां गाड़ी लेकर घुस जाता है और सब पर रौब झाड़ता है जैसे वह धरती का राजा हो।

यह सब मेरे निजी अनुभव हैं। हालांकि, कुछ एक बार ऐसे भी लोग मिले जिन्होंने अपनी कार रोककर लोगों को सडक़ पार करने दी। लेकिन यह अपवाद है।

कार खरीदने से पहले अमीरजादों को समाज में रहने का नियम सिखाना चाहिए।
सरकार को एक ‘कार ड्राइविंग तमीज सीखो’ एकेडमी खोलनी चाहिए और जो लोग ऐसी जाहिलाना हरकत करते पाए जाएं।

उनको यहाँ बंद करके तीन महीने का कोर्स कराना चाहिए और बदले में इनसे कम से कम एक लाख की फीस+जुर्माना वसूलना चाहिए।

अगर आप कार वाले हैं और ऐसी असामाजिक हरकत करते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है। मैं बताना चाहता हूं कि आप जाहिल हैं।

अगर आप ऐसा नहीं करते तो बधाई और इज्जत के पात्र हैं।


अन्य पोस्ट