सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 13 मार्च। भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविन्द्र तिवारी को बनाया गया है। जिला संयोजक बनने के उपरांत रविन्द्र तिवारी सरगुजा संभागीय ट्रक मालिक संघ के पदाधिकारियों तथा कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के पदाधिकारियों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पर सरगुजा भाजपा के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह एवं महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं कोषाअध्यक्ष राजकुमार बंसल ने स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा सरगुजा के पदाधिकारीयों में आलोक दुबे, मधुसूदन शुक्ला, कैलाश मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी, चंद्रशेखर तिवारी, अभीषेक शर्मा, राम लखन पैकरा, प्रभात खलखो, अनिल जायसवाल, आकाश गुप्ता, रामप्रवेश पाण्डेय, सुनील बघेल, संजय सोनी, मुकेश अग्रवाल, मुकेश शर्मा, शुभम अग्रवाल, राजु छाबड़ा, रामबिलास अग्रवाल, धीरज सिंह, पंकज गुप्ता, अभिषेक सिंह, अमन सिंह, हैपी सिंह, छोटु थामस, अमीत अग्रवाल, सर्वजित शर्मा, विशाल सिंह देव आदि लोग उपस्थित रहे।