सरगुजा

जनजातीय गौरव दिवस समारोह आज, विभिन्न कार्यक्रम
17-Nov-2026 9:07 PM
जनजातीय गौरव दिवस समारोह आज, विभिन्न कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर 17 नवम्बर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले में 18 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम हॉल अंबिकापुर में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देव नारायण यादव, अम्बिकापुर नगर पालिक निगम की महापौर मंजूषा भगत एवं नगर पालिक निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण

समारोह के दौरान कई प्रमुख सांस्कृतिक एवं सम्मान गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जनजातीय शहीद परिवारों एवं समाज प्रमुखों का विशेष सम्मान किया जाएगा। जिला स्तरीय जनजातीय विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें क्राफ्ट, कला, शिल्प, पारंपरिक व्यंजन, वाद्य यंत्र, रंग, शौर्य, औषधी और पुस्तक मेले का प्रदर्शन होगा। लोक नृत्य कलाकारों तथा चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। समारोह में आकर्षक लोक नृत्यों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।


अन्य पोस्ट