सरगुजा
अंबिकापुर, 14 नवंबर। सरगुजा जिला के दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम सखौली में सूने मकान का ताला तोडक़र चोर ने पूरे घर को खंगाल डाला और जेवरात सहित एक लाख का सामान चोरी करके ले गए।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम सखौली निवासी रजमनिया पति रामदास घरेलू काम करके अपने 14 वर्षीय पुत्र आदित्य दास के साथ रहती हैं। 11 नवम्बर की शाम करीब 6.30 बजे वह घर के दरवाजे में बाहर से ताला बंद करके अपने भाई आनंद दास के घर खाना खाने गई थी और वहीं रात में सो गई थी। अगले दिन 12 नवम्बर को सुबह 7 बजे घर लौटी तो देखा दरवाजे का ताला कुंडी सहित टूटा हुआ था। अज्ञात चोर लोहे और लकड़ी की अलमारी और पेटी का ताला तोडक़र अंदर रखा सोने के जेवरों में मंगलसूत्र 10 ग्राम, कान की बाली 3 ग्राम, अंगूठी 1 नग 3 ग्राम, नाक का नथिया आधा ग्राम, चांदी की पायल 1 जोड़ी, अंगूठी, बिछिया, कांस की 4 थाली, 3 लोटा, 1 बटुआ, 2 कंबल, 1 जैकेट, 1 शॉल पार कर दिए थे। चोरी गए सामानों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।