सरगुजा
अंबिकापुर, 11 नवंबर। अंबिकापुर के कांग्रेस नेता परवेज आलम गांधी ने राजस्थान के अजमेर शरीफ स्थित सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज (रहमतुल्लाह अलैह) की दरगाह में अकीदत के साथ हाजिरी लगाकर जियारत की। इस दौरान उन्होंने देश और छत्तीसगढ़ में अमन-चैन, शांति, तरक्की एवं खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी।
इस अवसर पर उनके साथ अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम सैयद मुदस्सिर नियाजी और उनके पुत्र आतिफ अली भी मौजूद रहे।
परवेज आलम गांधी ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह मोहब्बत, इंसानियत और गंगा-जमुनी तहजीब की बेमिसाल पहचान है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ हाजिरी लगाते हैं। यह पवित्र दरगाह हमें आपसी भाईचारे, एकता, प्रेम और मानवता का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश को सबसे अधिक जरूरत आपसी प्रेम, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की है। हमारी साझा संस्कृति और आपसी एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।
इस दौरान उन्होंने अल्लाह तआला से दुआ की कि देश में हमेशा अमन-ओ-अमान कायम रहे, लोगों के दिलों में मोहब्बत और इंसानियत का जज्बा बना रहे तथा छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश तरक्की, खुशहाली और सलामती के रास्ते पर आगे बढ़े।