सरगुजा

माय भारत-युवा संवाद: कॉलेज में वाद-विवाद स्पर्धा
03-Nov-2026 8:31 PM
माय भारत-युवा संवाद: कॉलेज में वाद-विवाद स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 3 नवंबर। होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज, अंबिकापुर के सभागार में मंगलवार को माय भारत के अंतर्गत  युवा संवाद पर ‘एक मजबूत लोकतंत्र, अधिकार एवं कर्तव्य: युवाओं के विशेष संदर्भ में विषय पर’ के विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सि. शांता जोसफ ने की। 

प्रतियोगिता में छात्राओं ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने तार्किक विचारों, प्रभावशाली अभिव्यक्ति एवं सारगर्भित तर्कों के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भूमिका, अधिकारों तथा कर्तव्यों के महत्व पर सार्थक विमर्श प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रतिभा मिंज एवं  कविता एक्का ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. सीमा मिश्रा एवं डॉ. मृदुला सिंह सम्मिलित रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर शिक्षक आलोक चक्रवर्ती द्वारा विषय की सारगर्भित व्याख्या करते हुए युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के  सहायक प्राध्यापक गण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट