सरगुजा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
01-Nov-2026 8:36 PM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 1 नवंबर। दिल्ली में 1 नवंबर को कांग्रेस द्वारा आयोजित महारैली के समर्थन में सरगुजा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर किया गया। उन्होंने दिल्ली नहीं पहुंच पाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने-अपने जिलों में विरोध प्रदर्शन करने की अपील की थी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ-सफाई की और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा के कथित गुप्त गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव एवं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विनित विशाल जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देश से तानाशाही समाप्त करने और लोकतंत्र की स्थापना के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष जारी रखेंगे।

इस दौरान मधु दीक्षित, लोकेश कुमार, जमील खान, गुरुप्रीत सिद्धू, लूकस एक्का, चंद्रप्रकाश सिंह, निकी खान, प्रीति सिंह, मालती सिंह, विष्णु सिंहदेव, मोहम्मद इमरान, तृप्तराज धंजल, अली सोहेल, तीरथ चौधरी, नवनीत तिवारी, मोहम्मद मुनव्वर खान, शुभेंदु घोष, देवेश त्रिपाठी, चंचला सांडिल्य, मोहम्मद फरहान, विशा सिन्हा, देविका सिंह, प्रणय बोस, संतोष गुप्ता, छन्नू राम राजवाड़े और मोहम्मद इरफान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट