सरगुजा

ओपीएस ओलंपिक में हर दिन नए मुकाबले, विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल
31-Oct-2026 8:47 PM
ओपीएस ओलंपिक में हर दिन नए मुकाबले, विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 31 अक्टूबर। ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल (ओपीएस), अंबिकापुर में आयोजित वार्षिक ओलंपिक खेल महोत्सव-2026 उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ जारी है। महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं।

आयोजन के दौरान शतरंज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एकाग्रता, रणनीतिक सोच और निर्णय लेने की क्षमता का परिचय दिया। जूनियर वर्ग में कलाम हाउस के आरुष गर्ग ने प्रथम, टैगोर हाउस के उमंग गुप्ता ने द्वितीय तथा आइंस्टीन हाउस के विराट सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में टैगोर हाउस के सृजन भगत प्रथम, कलाम हाउस के अनिमेष कुजूर द्वितीय और आइंस्टीन हाउस के अहम जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे।

डॉजबॉल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कलाम हाउस की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम में काव्या जायसवाल, सारा खान, निधि जायसवाल, जूनिका मिंज और आकृति एक्का शामिल रहीं। आइंस्टीन हाउस की टीम द्वितीय तथा टैगोर हाउस की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं, सीनियर वर्ग में शेक्सपियर हाउस की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विजेता टीम में रिया गुप्ता, तानिया अहिरवार, नव्या गुप्ता, प्रियांशी गुप्ता, आराध्या तिवारी, प्रज्ञा सिंह और अंशिका गुप्ता शामिल थीं। आइंस्टीन हाउस ने द्वितीय तथा कलाम हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया।

अंडर-12 बालिका वर्ग की स्किपिंग प्रतियोगिता में प्रियंका यादव ने प्रथम, इकरा यास्मीन ने द्वितीय और अंजनी गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-10 बालिका वर्ग की फुटबॉल शूटआउट प्रतियोगिता में टैगोर हाउस की खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

विद्यालय के उपप्राचार्य ने खेल गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि वार्षिक ओलंपिक महोत्सव विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच है। इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।


अन्य पोस्ट