सरगुजा

नशे में बाइक चलाने पर 10 हजार जुर्माना
25-Oct-2026 8:40 PM
नशे में बाइक चलाने पर 10 हजार जुर्माना

अंबिकापुर, 25 अक्टूबर। शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाने वाले एक युवक पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय ने 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।

 यातायात पुलिस की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सीएक्स 6070 के चालक को रोककर जांच की गई। चालक की पहचान तुषार मंडल निवासी मदननगर, थाना जयनगर के रूप में हुई। जांच के दौरान युवक शराब के नशे में पाया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में भी उसके शराब के सेवन की पुष्टि हुई।

इसके बाद यातायात पुलिस ने मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी चालक को न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने युवक को 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रहे।


अन्य पोस्ट