सरगुजा

कांग्रेसियों ने निकाली रैली, सीईसी का पुतला दहन करने की कोशिश
24-Oct-2026 9:11 PM
कांग्रेसियों ने निकाली रैली, सीईसी का पुतला दहन करने की कोशिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उदयपुर,24 अक्टूबर। शनिवार को उदयपुर में कांग्रेसियों ने नारों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी)का पुतला दहन करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर खींचतान की स्थिति बनी। प्रशिक्षु एसआई ने पुतला छीनकर आग बुझा दी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भोजवंती सिंह के नेतृत्व में दोपहर करीब 2 बजे रेस्ट हाउस से रैली निकाली गई, जो बस स्टैंड पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए पुतले को अपने कब्जे में ले लिया और आग बुझा दी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध जताया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जनपद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव, नीरज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रोहित टेकाम, जगदीश जायसवाल, संतोष गुप्ता, द्वारिका यादव, कुंजल राजवाड़े, अजितेश सोनी, अमृतलाल यादव, नंदाराम, सोमू गुप्ता, सूरज यादव और विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान जनपद अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने भी अपनी बात रखी।


अन्य पोस्ट