सरगुजा

दीपावली से पहले महंगाई भत्ता देने की मांग, मुख्य सचिव को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
22-Oct-2026 8:35 PM
दीपावली से पहले महंगाई भत्ता देने की मांग, मुख्य सचिव को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

अंबिकापुर, 22 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने करण सिंह अटरिया के नेतृत्व में गुरुवार को मंत्रालय स्थित महानदी भवन में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव से मुलाकात कर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दीपावली से पूर्व कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने सहित कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मांगें रखी गईं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शासन के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, अजय खांडेकर, गोपाल साहू और छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ सरगुजा के संभागीय संरक्षक सुजान बिन्द सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संघ के प्रतिनिधियों ने कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मांगों पर सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई।


अन्य पोस्ट