सरगुजा

बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत
16-Oct-2026 9:36 PM
बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उदयपुर, 16 अक्टूबर। दसईं करमा देखने डांडगांव जा रहे एक युवक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे डांडगांव मार्ग पर हुआ, जहां अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से प्रदीप पिता जीतन राम, गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 प्रदीप अपने साथी आदित्य और दिव्यांशु के साथ पैदल दसईं करमा देखने डांडगांव जा रहा था। इसी दौरान डांडगांव पहुंचने से पहले एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए उदयपुर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर रेफर कर दिया। शुक्रवार को अंबिकापुर पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


अन्य पोस्ट