सरगुजा

सेवा संकल्प अभियान: शहीद रमाशंकर को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का सम्मान
14-Oct-2026 8:56 PM
सेवा संकल्प अभियान: शहीद रमाशंकर को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का सम्मान

लखनपुर, 14 अक्टूबर। विकासखंड लखनपुर के ग्राम आमदला में सेवा संकल्प अभियान के तहत  बुधवार की दोपहर 12 बजे से शहीद रमाशंकर के निवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।  ग्राम सरपंच सचिन और परिजनों के द्वारा शहीद रमाशंकर की  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद को नमन करते हुए उनके बलिदान और योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान शहीद रमाशंकर के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहीद के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके परिवार के योगदान और त्याग को स्मरण किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को याद करना नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। इस दौरान सरपंच ज्योति सिंह, सचिव सत्यनारायण, शहीद रमाशंकर के परिजन और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट