सरगुजा

ओपीएस ओलंपिक 2026 में खिलाडिय़ों का जोश बरकरार, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ जारी
12-Oct-2026 9:11 PM
ओपीएस ओलंपिक 2026 में खिलाडिय़ों का जोश बरकरार, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 12 अक्टूबर। ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर में चल रहे वार्षिक खेल महोत्सव ओपीएस ओलंपिक पूरे उत्साह, उमंग और जोश के साथ जारी है। इस खेल महोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें 100 मीटर रेस, डॉजबॉल, खो खो, वाटर पोलो शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में आइंस्टीन हाउस, कलाम हाउस, टैगोर हाउस और शेक्सपियर हाउस के विद्यार्थी एक-दूसरे को कड़ी प्रतिस्पर्धा देते हुए अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक दक्षता, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-10 बालिका वर्ग में कलाम हाउस और आइंस्टीन हाउस के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें आइंस्टीन हाउस ने 25-22 अंकों से जीत दर्ज की। वहीं, डॉजबॉल प्रतियोगिता के अंडर-10 बालिका वर्ग में शेक्सपियर हाउस और आइंस्टीन हाउस के बीच हुए मुकाबले में शेक्सपियर हाउस ने 4-1 से शानदार जीत हासिल की। कलाम हाउस और टैगोर हाउस के बीच खेले गए मुकाबले में टैगोर हाउस ने 5-2 से विजय प्राप्त की। इसके बाद शेक्सपियर हाउस और टैगोर हाउस के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में शेक्सपियर हाउस ने 6-4 से जीत दर्ज कर अपनी खेल क्षमता का परिचय दिया।

प्राचार्य डॉ. आई.ए. खान सूरी ने बताया की यह खेल महोत्सव विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सकारात्मक सोच और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देता है। विभिन्न खेलों के माध्यम से विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना हुआ है, जो विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा प्रदान कर रहा है।


अन्य पोस्ट