सरगुजा

घर में रखी महुआ शराब पीने से मासूम की मौत
05-Oct-2026 8:38 PM
घर में रखी महुआ शराब पीने से मासूम की मौत

अंबिकापुर, 5 अक्टूबर। घर में प्लास्टिक की बोतल में रखी महुआ शराब पीने के बाद तबीयत बिगडऩे से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान 4 अक्टूबर को दम तोड़ दिया। वह कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के दुलापुर काशिमुड़ा गांव का निवासी था।

परिजनों के अनुसार, मनीष कुमार पिता शिवलाल सिंह 29 सितंबर की शाम करीब चार बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसने प्लास्टिक की बोतल में रखी महुआ शराब पी ली और उल्टी करने लगा। उसकी मां फूलकुंवर ने पिता को इसकी सूचना दी। पिता शाम करीब सात बजे घर पहुंचे, तब मनीष की हालत ठीक बताई गई। अगले दिन तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे खडग़वां अस्पताल ले गए। वहां से रेफर किए जाने पर चिरमिरी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना से परिवार में शोक का माहौल है।


अन्य पोस्ट