सरगुजा
कहीं मंजुलिका तो कहीं वीर हनुमान और दुर्गा माता के रूप में दिखे बच्चे, स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 अक्टूबर। भगवान श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती से पहले अग्रवाल समाज में उत्सव का माहौल है। श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर की ओर से आयोजित सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को बहुरूपिया प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चे और युवा अलग-अलग वेशभूषा में शहर की सडक़ों पर उतरे। गुरु नानक चौक से शुरू हुई प्रतियोगिता अग्रसेन भवन तक चली।
प्रतियोगिता में कोई मंजुलिका बना तो कोई वीर हनुमान, जगन्नाथ और दुर्गा माता के रूप में नजर आया। भूत-प्रेत, तांत्रिक और डाकू के डरावने वेश में सजे बच्चों ने राहगीरों को चौंका दिया। कुछ लोग अचानक सामने आए डरावने पात्रों को देखकर घबरा भी गए। वहीं कई प्रतिभागियों ने भिखारी और पुलिसकर्मी की वेशभूषा धारण कर अपनी अभिनय कला दिखाई।
बच्चों और युवाओं ने केवल जुलूस में हिस्सा नहीं लिया, बल्कि राह चलते लोगों, दुकानों और चौक-चौराहों पर अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। अलग-अलग रूपों में सजे प्रतिभागियों को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटती रही। शहरवासियों ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।
बहुरूपिया प्रतियोगिता ने शहर में उत्सव के साथ रोमांच और मनोरंजन का माहौल बना दिया। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी प्रतियोगिता को लेकर समाज के लोगों और शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने अपनी वेशभूषा, अभिनय और कल्पनाशीलता से दर्शकों का ध्यान खींचा। अग्रसेन जयंती के आयोजन के तहत हो रही ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दे रही हैं।इसके अलावा पुरुष एवं बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता, महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अग्र ध्वज सजाव प्रतियोगिता, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता हाई हील प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
आयोजनों को सफल बनाने में श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, घनश्याम गर्ग, पवन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मनोज जैन, विनोद अग्रवाल, रुपेश मित्तल,कैलाश गोयल, जनम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, विजय बंसल, सचिन अग्रवाल, सुशील गोयल, चिराग गर्ग, अश्वनी लाल गर्ग, आयुष अग्रवाल और आशीष अग्रवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं। महिला सभा से अध्यक्ष मधु अग्रवाल, उपाध्यक्ष मधु गर्ग, सचिव ममता गर्ग, अंजू पोद्दार, मंजू अग्रवाल, प्रेमलता गोयल, नीलिमा अग्रवाल, सरिता सुल्तानिया, कविता अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। युवा मंच से अध्यक्ष अतुल बंसल, शुभम अग्रवाल, आर्यु गर्ग, आदित्य अग्रवाल, निखिल गोयल, तनिष गर्ग, अंश केडिया, दीप अग्रवाल, यश मित्तल, ओम गर्ग व हर्ष गोयल तथा युवती मंच से अध्यक्ष शिखा अग्रवाल, वैष्णवी अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, वैशाली गोयल, नेहा गर्ग, आस्था अग्रवाल, युक्ति तायल और साक्षा गोयल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
अग्र आईडल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
अग्र आइडल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में समाज के प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी ने गायन से तो किसी ने अपनी प्रस्तुति और आत्मविश्वास से दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी कला के जरिए मंच को जीवंत बनाया। उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सभा पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर देते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से समाज के लोगों को आपस में जुडऩे और भागीदारी का मौका मिला।
फिल्मी रंग में रंगा मूवी मेनिया, दिखा उत्साह
मूवी मेनिया प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों और दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और फिल्मी अंदाज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।