सरगुजा
पारंपरिक परिधानों में महिलाओं और बच्चियों की मनमोहक प्रस्तुतियां, अग्रसेन जयंती महोत्सव में उत्साह से जुट रहा समाज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 अक्टूबर। भगवान श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती से पहले अग्रवाल समाज में उत्सव का माहौल है।
श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर की ओर से लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को हुई रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने पूरे दमखम के साथ हिस्सा लिया। मुकाबले के दौरान उत्साह और जोश का माहौल रहा। प्रतिभागियों के साथ दर्शकों ने भी प्रतियोगिता का खूब आनंद उठाया।
कार्यक्रम का खास आकर्षण ‘थिरकता मारवाड़’ रहा। इसमें महिलाओं और बच्चियों ने राजस्थानी और हरियाणवी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। पारंपरिक परिधानों में सजी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने भारत की विविध लोकसंस्कृति की सुंदर झलक दिखाई। नृत्य के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
जयंती महोत्सव की शुरुआत 22 सितंबर को अग्रसेन प्रीमियर लीग से हुई थी। इसके बाद समाज के अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए प्रतियोगिताओं का सिलसिला जारी है। तीन अक्टूबर को पुरुषों और बच्चों के लिए लूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर, सीनियर और सुपर सीनियर वर्ग में हुए मुकाबलों में बच्चों ने अपनी सूझबूझ से सभी को चौंकाया। महिलाओं और बालिकाओं के लिए सूर्य नमस्कार, मारवाड़ी टंग ट्विस्टर, ओपन गेम और ट्विस्ट प्लेयर प्रतियोगिताएं भी रखी गईं। ओपन गेम में महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि समाज की एकजुटता, समर्पण और सहयोग से जयंती महोत्सव भव्य रूप ले रहा है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास और महाराज अग्रसेन जी के आदर्शों से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
सभा ने बताया कि 11 अक्टूबर को भगवान श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
आयोजनों को सफल बनाने में उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, घनश्याम गर्ग, पवन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मनोज जैन, विनोद अग्रवाल, कैलाश गोयल, जनम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, विजय बंसल, सचिन अग्रवाल, सुशील गोयल, चिराग गर्ग, अश्वनी लाल गर्ग, आयुष अग्रवाल और आशीष अग्रवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं।
महिला सभा से अध्यक्ष मधु अग्रवाल, उपाध्यक्ष मधु गर्ग, सचिव ममता गर्ग, अंजू पोद्दार, मंजू अग्रवाल, प्रेमलता गोयल, नीलिमा अग्रवाल, सरिता सुल्तानिया, कविता अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
युवा मंच से अध्यक्ष अतुल बंसल, शुभम अग्रवाल, आर्यु गर्ग, आदित्य अग्रवाल, निखिल गोयल, तनिष गर्ग, अंश केडिया, दीप अग्रवाल, यश मित्तल, ओम गर्ग व हर्ष गोयल तथा युवती मंच से अध्यक्ष शिखा अग्रवाल, वैष्णवी अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, वैशाली गोयल, नेहा गर्ग, आस्था अग्रवाल, युक्ति तायल और साक्षा गोयल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।