सरगुजा

जलस ए गौसुलवरा व सय्यदना पाक कॉन्फ्रेंस का आयोजन कल
03-Oct-2026 8:43 PM
जलस ए गौसुलवरा व  सय्यदना पाक कॉन्फ्रेंस का आयोजन कल

अंबिकापुर, 3 अक्टूबर। गौसिया कमेटी अंबिकापुर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 4 अक्टूबर रविवार को रात्रि 9 बजे  मदरसा फैजाने गोसुलवरा नवागढ़ आलमबाग अंबिकापुर में जलस ए गौसुलवरा व सय्यदना  पाक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस मौके पर मुफ्ती सैयद शाह असगर इमाम कादरी  अमझर शरीफ काजी शहर औरंगाबाद बिहार, सैयद शाह अल्लामा  अहमदुल कादरी अजहरी सरकार अमझर शरीफ औरंगाबाद, हजरत अल्लामा सैयद महमुदुल बगदादी अमझर शरीफ औरंगाबाद,  मोहम्मद अरशद कादरी बनारसी व इरशाद कादरी बनारसी उपस्थित रहेंगे ।

कमेटी ने बताया कि इस मौके पर बैठक की व्यवस्था महिला पुरुषों के लिए अलग-अलग की गई है। कार्यक्रम में लंगर का इंतजाम किया गया है। गौसिया कमेटी अम्बिकापुर के सदर और  सभी सदस्य के दवारा  यह प्रोग्राम किया जा रहा है ।


अन्य पोस्ट