सरगुजा

मी एंड मॉम’ में मां-बेटी के भावनात्मक प्रदर्शन ने भिगोईं आंखें, ‘मिस एंड मिसेज’ में महिलाओं-बालिकाओं ने बिखेरा जलवा
02-Oct-2026 8:22 PM
मी एंड मॉम’ में मां-बेटी के भावनात्मक प्रदर्शन ने भिगोईं आंखें, ‘मिस एंड मिसेज’ में महिलाओं-बालिकाओं ने बिखेरा जलवा

अग्रसेन जयंती से पहले अग्रवाल समाज में उत्सव का माहौल,  स्पर्धाओं की लगी झड़ी,

11 को धूमधाम से मनेगी भगवान श्री अग्रसेन की 5150वीं जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 2 अक्टूबर। भगवान श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को लेकर श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर द्वारा लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के बीच 1 अक्टूबर को आयोजित ‘मी एंड मॉम’ कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। मंच पर मां-बेटी के भावनात्मक प्रदर्शन ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित लोग भाव-विभोर हो गए। मां-बेटी के रिश्ते और भावनाओं को मंच पर जीवंत होता देख कई दर्शकों की आंखें तक नम हो गईं। वहीं 2 अक्टूबर को आयोजित ‘मिस एंड मिसेज’ प्रतियोगिता में महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया।

जयंती महोत्सव के तहत कार्यक्रमों की शुरुआत 22 सितंबर को अग्रसेन प्रीमियर लीग से हुई। इसके बाद समाज के विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए लगातार प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। पुरुषों और बच्चों के लिए सामाजिक नारा लेखन, सुडोकू और एक मिनट प्रतियोगिता आयोजित हुई। वहीं महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए वजन घटाओ, मेहंदी, कुर्सी दौड़, धीमी स्कूटी, रंगोली और गुपचुप खाओ जैसी रोचक प्रतियोगिताओं ने आयोजन में उत्साह भर दिया।

हर उम्र में उत्साह, 11 अक्टूबर को मुख्य समारोह

श्री अग्रवाल सभा ने बताया कि गौरवशाली अग्र परंपरा के अनुरूप 11 अक्टूबर को भगवान श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। मुख्य समारोह से पहले चल रहे आयोजनों में अग्रवाल समाज के महिला-पुरुषों, युवक-युवतियों और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। सभा अध्यक्ष संजय मित्तल प्रत्येक प्रतियोगिता में पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

आयोजनों को सफल बनाने में उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, घनश्याम गर्ग, पवन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मनोज जैन, विनोद अग्रवाल, कैलाश गोयल, जनम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, विजय बंसल, सचिन अग्रवाल, सुशील गोयल, चिराग गर्ग, अश्वनी लाल गर्ग, आयुष अग्रवाल और आशीष अग्रवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं।

महिला सभा से अध्यक्ष मधु अग्रवाल, उपाध्यक्ष मधु गर्ग, सचिव ममता गर्ग, अंजू पोद्दार, मंजू अग्रवाल, प्रेमलता गोयल, नीलिमा अग्रवाल, सरिता सुल्तानिया, कविता अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। युवा मंच से अध्यक्ष अतुल बंसल, शुभम अग्रवाल, आर्यु गर्ग, आदित्य अग्रवाल, निखिल गोयल, तनिष गर्ग, अंश केडिया, दीप अग्रवाल, यश मित्तल, ओम गर्ग व हर्ष गोयल तथा युवती मंच से अध्यक्ष शिखा अग्रवाल, वैष्णवी अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, वैशाली गोयल, नेहा गर्ग, आस्था अग्रवाल, युक्ति तायल और साक्षा गोयल आयोजन में सक्रिय हैं।


अन्य पोस्ट