सरगुजा
रविंद्र तिवारी बने भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सरगुजा संभाग प्रभारी
17-Sep-2026 10:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 17 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला एवं संभाग प्रभारियों की घोषणा की है। इसमें रविंद्र तिवारी को सरगुजा संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह है। विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने तिवारी को शुभकामनाएं दीं।
श्री तिवारी वर्तमान में कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष और सरगुजा संभागीय ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष हैं। साथ ही वे छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन एवं अटल आजीविका समृद्धि हाट समिति के सदस्य हैं। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे