सरगुजा

शादी का झांसा-रेप, आरोपी बंदी
09-Sep-2026 9:21 PM
शादी का झांसा-रेप, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर/बतौली, 9 सितंबर। बतौली थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीडि़ता को पसंद करने और शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ जबरन रेप किया। बाद में शादी से इंकार करने पर पीडि़ता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने 7 सितंबर को बतौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर ग्राम भडग़ांव, थाना चैनपुर, जिला पलामू (झारखंड) निवासी पंकज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज किए और आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने पंकज कुमार निवासी भडग़ांव, थाना चैनपुर, जिला पलामू को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष घटना में संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार जांच में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट