सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 8 सितंबर। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) भटगांव द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया गया। समिति के सदस्यों ने शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं पेन भेंटकर उनके शैक्षणिक योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा खलको को 39 वर्षों की अविस्मरणीय शैक्षणिक सेवा के लिए ‘शिक्षक गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने वर्ष 1986 में व्याख्याता (जीव विज्ञान) के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी और 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने जा रही हैं।
इसी क्रम में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के सेवानिवृत्त प्राचार्य पतिराम तोमर को भी 33 वर्षों की उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवा के लिए ‘शिक्षक गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया। वे वर्तमान में सेवा वृद्धि के तहत प्राचार्य के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 1993 में उच्च वर्ग शिक्षक के रूप में सेवा प्रारंभ की थी। कार्यक्रम में एसएमसी सदस्य एवं शिक्षाविद अशोक सिंह, पूर्व छात्र आशीष बाजपेई तथा जनप्रतिनिधि ओंकार सिंह एवं विकास राजवाड़े उपस्थित रहे। जिला महामंत्री भाजपा एवं एसएमसी सदस्य अशोक सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता मोहन सिंह, इंदुमती सोनवानी, पुष्पा तिर्की, राजकुमारी मेहता, केजे डी. पांडेय, संतोष गुप्ता, बसंती मानिकपुरी, संजू गुप्ता, पीएल तिर्की, कस्तूरबा सिंह, सबिता सिंह, सुमन रेखा तिर्की, जाहिर हुसैन, प्रियंका गुप्ता, आकृति गुप्ता सहित प्रधान पाठक गीता किरण तिवारी एवं अन्य शिक्षकों का सम्मान किया गया।
कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता तेज कुमार लकड़ा, विजय गुप्ता, ललिता जायसवाल, हरकेश जायसवाल, माधुरी मिंज, शोभांजलि भगत, खुशबू अम्बस्ट, संगीता भक्त, संध्या पाटनवार, गीतांजलि भगत, हेमलता सिंह, नेहा सिंह, कल्पना सिंह, सतीश पांडेय, दीपक सोनी, दीपिका पैंकरा, अरविंद विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता राजकुमारी मेहता एवं दीपक सोनी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।