सरगुजा

सरगुजा सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी गठित, पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा भव्य विजयादशमी महोत्सव
05-Sep-2026 8:50 PM
सरगुजा सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी गठित, पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा भव्य विजयादशमी महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 5 सितंबर। सरगुजा सेवा समिति की आवश्यक बैठक अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी के निवास पर वरिष्ठ पदाधिकारी अखिलेश सोनी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए आगामी सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही इस वर्ष विजयादशमी महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि समिति सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है। इस वर्ष विजयादशमी महोत्सव पीजी कॉलेज ग्राउंड में भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें विशाल रावण दहन, भव्य आतिशबाजी, संभाग स्तरीय लोक नृत्य एवं रामचरितमानस गायन प्रतियोगिता तथा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं वीर हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा प्रमुख आकर्षण होंगे।

उन्होंने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक राजेश अग्रवाल, अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह एवं मंजूषा भगत; अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी; उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, विधानंद मिश्रा, राजीव विश्वकर्मा, प्रयागराज साहू, राजेश कश्यप, महेंद्र अग्रवाल एवं विशाल गोस्वामी को जिम्मेदारी दी गई है।

महासचिव संजय अग्रवाल एवं मधुसूदन शुक्ला, सचिव आकाश गुप्ता, शुभम अग्रवाल एवं मधु चौदहा, सह-सचिव जयंत जैन, नरेंद्र टूटेजा, दीपक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, वीर सोनी, अमन गुप्ता एवं अविनाश मंडल, कोषाध्यक्ष दीपक सोनी तथा प्रचार-प्रसार प्रमुख सह मीडिया प्रभारी पीयूष कुमार त्रिपाठी बनाए गए हैं।

रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकारिणी के सदस्यों को शीघ्र ही आयोजन से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि विजयादशमी महोत्सव को यादगार बनाया जा सके।


अन्य पोस्ट