सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 5 सितंबर। उरांव समाज के सामाजिक संगठन कुड़ुख आदिवासी उरांव सेवा एवं समाज कल्याण समिति, सरगुजा छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक 4 सितंबर को ग्राम अरगोती के छापर नाखा मोहल्ले में आयोजित की गई। बैठक में समिति के पिछले वर्षों के कार्यों की संक्षिप्त समीक्षा करते हुए संगठन को और मजबूत तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समिति का विस्तार किया गया। इस दौरान विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन एवं मनोनयन किया गया।
समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों में नेवलसाय कुजूर को अध्यक्ष, मनबहाल मिंज को कार्यकारी अध्यक्ष, शिवरतन तिर्की एवं अनिला किण्डो को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार टोप्पो को सचिव, शोभित एक्का को संयुक्त सचिव, नरेश कुजूर एवं प्रकाश खलखो को कोषाध्यक्ष तथा सोमारसाय बरवा और डुबला एक्का को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं नानसाय मिंज को प्रवक्ता तथा आशा तिर्की और राजू बेक को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पीआर तिर्की, दीपचंद कुजूर, केवल किस्पोट्टा, बबलू तिग्गा, जगेश्वर तिर्की, बमदेव एक्का, सियम्बर लकड़ा एवं पूनम खलखो को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला और ब्लॉक स्तर
पर भी दायित्व तय
संगठन के सुचारू संचालन के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर भी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
नानसाय मिंज को सरगुजा जिलाध्यक्ष, सोमारसाय बरवा को कार्यकारी जिलाध्यक्ष और गणेश मिंज को उपाध्यक्ष बनाया गया। लखनपुर ब्लॉक की जिम्मेदारी आशाराम तिर्की को अध्यक्ष, मनोज खेस को कार्यकारी अध्यक्ष और पूनम खलखो को उपाध्यक्ष के रूप में दी गई।
इसी तरह उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में केवल किस्पोट्टा, कार्यकारी अध्यक्ष पीआर तिर्की तथा उपाध्यक्ष बबलू तिग्गा का मनोनयन किया गया।
बैठक में समाज की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने, सामाजिक एकजुटता बढ़ाने और समाजहित में सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठित प्रयासों के माध्यम से समाज की समस्याओं का समाधान करने और नई पीढ़ी को बेहतर दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।
समिति ने उरांव समाज के सभी सदस्यों से समाज के सशक्तिकरण और संगठनात्मक गतिविधियों को सफल बनाने के लिए यथासंभव सहयोग करने की अपील की।