सरगुजा
अंबिकापुर, 4 सितंबर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की सरगुजा जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। वर्ष 2026 से 2028 तक के कार्यकाल के लिए रंजय स्वर्णकार को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने कैट सदस्यों की उपस्थिति में की।
नई कार्यकारिणी का गठन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल की सहमति तथा कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन और इकाई प्रभारी कन्हैया गुप्ता के अनुमोदन के बाद किया गया। कार्यकारिणी की सूची कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी द्वारा जारी की गई।
जिला उपाध्यक्ष पद पर सतीश अग्रवाल (मेंस वियर), मुकेश अग्रवाल (मनोकामना), सुरेश नागवानी (नारायण स्टोर) और अजीत त्रिपाठी (अभय ट्रेडर्स) को जिम्मेदारी दी गई है। महेंद्र सिंह टुटेजा को मीडिया प्रभारी और अमित सिंह मानू (मानस पैलेस) को मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है। मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा अभिषेक सिंह (पिंटू) को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्री पद पर शांतनु गर्ग (माखन विहार), अब्दुल वाहिद रहमानी, गुरुणध्वज गुप्ता (आनंद परिवार), विकास तिवारी (अंबे पानी) और राहुल गर्ग (सुजुकी मोटर्स) को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सौरभ कुमार केसरीवानी (कमोदा रिसॉर्ट), आशीष सेठी, धीरज अग्रवाल (तनय मोटर्स), आलोक जायसवाल, विनोद जसवानी और आशुतोष गर्ग को दायित्व सौंपा गया है।
कार्यसमिति में रविंद्र तिवारी, मुकेश अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, आदर्श बंसल, अभिषेक जायसवाल, पंकज गुप्ता, राजू छाबड़ा, अमित अग्रवाल और फिरोज फिरदौसी को शामिल किया गया है। वहीं संरक्षक सदस्यों में सुनील अग्रवाल (टाटा मोटर्स), राजीव जसवानी, राजकुमार बंसल और अशोक नागवानी को जिम्मेदारी दी गई है।