सरगुजा

सशिमं में आरटीई गणवेश शुल्क राशि का वितरण
01-Sep-2026 8:55 PM
सशिमं में आरटीई गणवेश शुल्क राशि का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,1 सितम्बर। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) अधिनियम के तहत गैर-अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों में 25 फीसदी आरक्षित सीटों पर प्रवेश लेने वाले बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ-साथ गणवेश (यूनिफॉर्म) और पाठ्यपुस्तकें भी अनिवार्य रूप से प्रदान की जाती हैं। इसी के तहत यह गणवेश  शुल्क की राशि चंद्रशेखर गुप्ता नोडल अधिकारी प्राचार्य स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम बलरामपुर के उपस्थिति में विनय कुमार पाठक विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा वितरित किया गया।

श्री गुप्ता ने आरटीई  में अध्यनरत बच्चों के अभिभावकों को बताया कि आरटीई  के तहत अध्यनरत बच्चों से यदि कोई भी अशासकीय विद्यालय के द्वारा शैक्षणिक शुल्क की मांग करता है, तो अभिभावक इसकी शिकायत अपने जिला शिक्षा अधिकारी  नोडल या ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नोडल से कर सकते हैं। आरटीई  अधिनियम 2009 के प्रत्येक बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का कानूनी अधिकार देता है।

25 फीसदी आरक्षण: सभी निजी और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को अपनी शुरुआती कक्षा में आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़ा वर्ग के बच्चों के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित रखनी होती हैं।

आप अपने बच्चों को निर्बाध रूप से 12वीं कक्षा तक यही पढ़ाएंगे जब तक कि बच्चे का किसी अन्य माध्यम जैसे नवोदय, एकलव्य, प्रयास में चयन होने पर ही नोडल के अनुमति से स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने की सलाह उपस्थित अभिभावकों से किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में अभिभावक शिक्षक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट