सरगुजा
पूजन-हवन, ध्वजारोहण व भजन-कीर्तन के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,27 अगस्त। सावन के अंतिम मंगलवार के अवसर पर सर्राफा संघ अंबिकापुर की ओर से महामाया मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान विधिवत पूजन-हवन और ध्वजारोहण किया गया। सरस्वती कीर्तन मंडली के राजेंद्र साहू एवं साथियों ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी।
आयोजन के दौरान मंदिर के बाहर भंडारे का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण के साथ बैठकर भोजन करने की व्यवस्था की गई थी। भंडारे में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का आयोजन सर्राफा संघ अंबिकापुर के अध्यक्ष परशुराम सोनी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर अरुण अग्रवाल, बजरंगी सोनी, वासुदेव सोनी, रविंद्र सोनी, राजेश सोनी, वीरेंद्र सोनी, अनुरूघ सोनी, पप्पू सोनी, किशोरी सोनी, कन्हैया सोनी, राजेंद्र सोनी, मुकेश सोनी, योगेश सोनी, आलोक सोनी, रमेश सोनी, पारस सोनी, चंद्रदीप सोनी, रामू सोनी, रघु सोनी, युगल किशोर सोनी, अजय सोनी, बलराम सोनी, रवि सोनी सहित बड़ी संख्या में सर्राफा संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
युवा सदस्यों में शशि सोनी, ओम सोनी, अंशुल सोनी, रत्नेश सोनी, ऋषि सोनी, धर्मेंद्र सोनी, अरुण सोनी, अशोक सोनी, संतोष सोनी, संजय सोनी, गोपाल सोनी, मनी सोनी, चंदन सोनी, आनंद सोनी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली।
आयोजन में संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।