सरगुजा

सरपंच व सचिव संघ की संयुक्त बैठक में दिवंगत सरपंच को दी श्रद्धांजलि, 59 हजार रुपये की सहायता
26-Aug-2026 8:32 PM
सरपंच व सचिव संघ की संयुक्त बैठक में दिवंगत सरपंच को दी श्रद्धांजलि, 59 हजार रुपये की सहायता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उदयपुर, 26 अगस्त। सरगुजा जिले के उदयपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के सरपंच संघ एवं सचिव संघ की संयुक्त बैठक  25 अगस्त को रामगढ़ शेड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरपंच संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह मरकाम एवं सचिव संघ अध्यक्ष बाबूलाल महंत ने की।

बैठक की शुरुआत ग्राम पंचायत बड़ेगांव की सरपंच भजन्ती नाग की 22 अगस्त को निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी सरपंचों एवं सचिवों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दुख की घड़ी में सरपंच संघ एवं सचिव संघ के सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए दिवंगत सरपंच के परिवार को 59 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।

बैठक में ग्राम पंचायतों में कार्य संचालन के दौरान सामने आ रही विभिन्न समस्याओं एवं परेशानियों को लेकर भी विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई। पंचायतों के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए तथा समस्याओं के निराकरण के लिए आपसी समन्वय के साथ आगे कार्य करने पर सहमति बनी।

बैठक में जनपद पंचायत उदयपुर क्षेत्र के लगभग 100 सरपंच एवं सचिव तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट