सरगुजा

कलेक्टर-एसएसपी ने किया पॉलिटेक्निक एवं लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर का निरीक्षण
21-Aug-2026 8:39 PM
कलेक्टर-एसएसपी ने किया पॉलिटेक्निक एवं लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर का निरीक्षण

नीट पीजी परीक्षा की तैयारियों का लिया जायजा, परीक्षार्थियों की सुविधा व सुरक्षा पर विशेष जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 21 अगस्त। कलेक्टर अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने आज शासकीय पॉलिटेक्निक एवं  लाईवलीहुड कॉलेज, अम्बिकापुर का निरीक्षण कर आगामी नीट पीजी  परीक्षा के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने परीक्षा आयोजन के लिए निर्धारित 2 कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। इन दोनों लैब में कुल 40 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कंप्यूटर सिस्टम, परीक्षा कक्ष की व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का भी अवलोकन किया तथा परीक्षा के दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट