सरगुजा
परसाई जयंती पर आज विशेष कार्यक्रम
21-Aug-2026 8:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददात
अम्बिकापुर, 21 अगस्त। नगर की साहित्यिक संस्था सरगुजा हिंदी साहित्य परिषद द्वारा 22 अगस्त को प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे स्टेडियम परिसर स्थित भारतेन्दु भवन में होगा।
कार्यक्रम में ‘परसाई होने का अर्थ और परसाई की आवश्यकता’ विषय पर डॉ. रामकुमार मिश्र और प्रभु नारायण वर्मा अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कामिनी करेंगी।
सरगुजा हिंदी साहित्य परिषद के सचिव रमेश द्विवेदी ने बताया कि परसाई के साहित्य और उनके व्यंग्य की वर्तमान समय में प्रासंगिकता को लेकर कार्यक्रम में चर्चा की जाएगी। उन्होंने नगर के साहित्यप्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे