सरगुजा

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, ई-रिक्शा जब्त
18-Aug-2026 10:10 PM
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, ई-रिक्शा जब्त

अंबिकापुर, 18 अगस्त। गांधीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को पीडि़ता के परिजन ने थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कोटछाल, सीतापुर निवासी एवं वर्तमान में चठिरमा में रहने वाले महेश्वर गुप्ता ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2), 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी महेश्वर गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा जब्त किया।

विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ अपराध से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट