सरगुजा
जमीन पर सो रहे युवक को सांप ने काटा, मौत
10-Aug-2026 9:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 10 अगस्त। जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदरई में जहरीले सांप के डसने से युवक की मौत हो गई। घटना बीती रात करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कंदरई निवासी पूर नारायण बिंझिया, पिता बुधनाथ, अपने परिवार के साथ घर में जमीन पर सो रहा था। इसी दौरान देर रात करैत सांप ने उसके होंठ में डस लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे